उद्देश्य

संस्थान के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं:

  • जीवन के उत्तरार्द्ध में आध्यात्म, शांति और आनंद से सुखी जीवन जीने की चाहना रखने वाले व्यक्तियों के लिए वानप्रस्थ आश्रम का संचालन करना
  • असहाय वृद्धजनों के लिए आर्थिक संबल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा अन्य प्रकार की व्यवस्था व सुविधाएं उपलब्ध कराना
  • वृद्धजनों के संबंध में अनुसंधान के प्रकल्प संचालित करना
  • निर्धन और जरूरतमंद वंचित व्यक्तियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन करना
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित करना
  • आध्यात्म, सेवा, शिक्षा, संस्कृति और भ्रमण के कार्यक्रम आयोजित करना
  • प्रकाशन के द्वारा सत्साहित्य का प्रचार प्रसार करना
  • समाज के वंचित और असहाय व्यक्तियों के लिए समय और आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकल्पों एवं गतिविधियों का आयोजन करना 
  • समाजोपयोगी अन्य कार्यक्रम आयोजित करना

 

वर्तमान ट्रस्टीगण

ट्रस्ट के संविधान के अनुरूप वर्तमान में निम्नलिखित ट्रस्टीगण हैं:

  1. योगी श्री भावनाथ जी महाराज  (कार्यकारी ट्रस्टी)
  2. श्री सत्यदेव जी बारहठ  (ट्रस्टी)
  3. श्री गणेश नारायण जी अग्रवाल  (ट्रस्टी)
  4. श्री हेमंत सिंह जी हापावत  (ट्रस्टी)
  5. श्री रामरतन जी सोनी  (ट्रस्टी)
  6. श्री महावीर प्रसाद जी शर्मा  (ट्रस्टी)
  7. श्री विष्णु कुमार जी तोतला  (ट्रस्टी)